{"_id":"5f7884f937668d5db546b15f","slug":"atal-tunnel-rohtang-will-be-the-center-of-research-for-engineering-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए शोध का केंद्र बनेगी अटल टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए शोध का केंद्र बनेगी अटल टनल
Sat, 03 Oct 2020 08:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
टनल का निरीक्षण करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल टनल रोहतांग के खुलने से यह टनल जहां देश-विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, वहीं देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब शोध के लिए अटल टनल का करीब से दीदार कर सकेंगे। पीएम मोदी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को कहा है कि हर साल आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का दल अटल टनल का भ्रमण करे, जिससे प्रशिक्षु यह जान सकें कि दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी टनल के निर्माण के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय विदेशों से भी इंजीनियरिंग के छात्रों को अटल टनल के तकनीक से वाकिफ करवाएं। टनल निर्माण में योगदान देने वाले मजदूर से लेकर उच्च स्तरीय अधिकारी तक 1500 ऐसे लोगों के अनुभव को डॉक्यूमेंटेशन कर ऑनलाइन किया जाए। टनल निर्माण में पसीना बहाने वालों के सामने किन चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, यह दुनिया को पता चल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे हर शख्स का कम से कम 5 पन्नों का अनुभव लिखा जाए।
विज्ञापन