{"_id":"6588273359d5fe98af0335b3","slug":"atal-tunnel-rohtang-restored-for-tourists-tourists-enjoys-scenic-view-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Tunnel: मौसम खुलते ही अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल, उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Tunnel: मौसम खुलते ही अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल, उमड़ी भारी भीड़
Sun, 24 Dec 2023 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:13 PM IST
सार
मौसम साफ होने के बाद सभी प्रकार के वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए। पर्यटक अटल टनल से होकर सिस्सू और कोकसर पहुंचे।
विज्ञापन
अटल टनल के समीप बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम खुलते ही रविवार को अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल हो गई है। मनाली से लाहौल घाटी के सिस्सू तक पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने सिस्सू में बर्फ के बीच ठंडी वादियों का आनंद लिया। बर्फ के बीच पर्यटकों ने मस्ती की। वहीं सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और माउंटेन बाइकिंग जैसे साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
शनिवार को अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी में वाहनों के स्किड होने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद कर दी थी। रविवार को मौसम साफ होने के बाद सभी प्रकार के वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए। पर्यटक अटल टनल से होकर सिस्सू और कोकसर पहुंचे।
विज्ञापन
इस संंबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल कर दी गई है। रविवार को सभी प्रकार के पर्यटक वाहन लाहौल की ओर भेजे गए। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखकर ही घूमने का कार्यक्रम बनाएं।
विज्ञापन