फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: Recognition fee of nursing institutions in Himachal reduced by 76 percent

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: हिमाचल में नर्सिंग संस्थानों का मान्यता शुल्क 76 प्रतिशत तक घटाया

Tue, 09 Jan 2024 12:47 PM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

बीएससी नर्सिंग की बात की जाए तो अब नए कैलेंडर के मुताबिक अस्थायी मान्यता के लिए संस्थान से कुल फीस 1.85 लाख रुपये ली जाएगी जबकि 2022-23 में यह फीस 2.48 लाख रुपये थी। वहीं बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में वर्तमान फीस 2.86 लाख रुपये वसूली जाएगी। 

विज्ञापन
Atal Medical University: Recognition fee of nursing institutions in Himachal reduced by 76 percent
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सिंग संस्थानों को बीएससी नर्सिंग के कोर्सों की मान्यता फीस में बड़ी राहत मिली है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने सत्र 2024-25 का फीस कैलेंडर जारी किया है। इसमें पिछले सत्रों की अपेक्षा इस बार संस्थानों की मान्यता फीस को 29 से 76 प्रतिशत कम किया गया है। सबसे ज्यादा राहत उन संस्थानों को मिली है जो बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग करवाते हैं। इनकी अस्थायी मान्यता की फीस 76.02 प्रतिशत कम की है। बीएससी नर्सिंग की 29 प्रतिशत फीस कम हुई है। मान्यता फीस कम करने का लाभ अप्रत्यक्ष तौर पर यहां पढ़ने वाले प्रशिक्षुओं को भी मिल सकता है।

विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग की बात की जाए तो अब नए कैलेंडर के मुताबिक अस्थायी मान्यता के लिए संस्थान से कुल फीस 1.85 लाख रुपये ली जाएगी जबकि 2022-23 में यह फीस 2.48 लाख रुपये थी। वहीं बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में वर्तमान फीस 2.86 लाख रुपये वसूली जाएगी। जबकि 2022-23 में संस्थाओं से यह फीस 5.26 लाख रुपये ली थी। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग जिन संस्थाओं में यह तीनों कोर्स करवाए जा रहे हैं उनके लिए मान्यता फीस वर्तमान में 3.65 लाख रुपये ली जाएगी। जबकि पहले यह फीस 8.63 लाख रुपये थी।
विज्ञापन


अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने मान्यता फीस में राहत इसलिए दी है क्योंकि अब संस्थाओं को अस्थायी मान्यता ही दी जाती है। ऐसे में बीएससी नर्सिंग में नर्सिंग की फीस 29 प्रतिशत कम हुई है। जबकि बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में फीस 59 प्रतिशत कम हुई है। बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग में फीस 76.02 प्रतिशत तक कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कैलेंडर के मुताबिक एमबीबीएस और बीडीएस के लिए संस्थानों को अस्थायी मान्यता के लिए 2.35 लाख रुपये, जबकि आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, बीफार्मा, आयुर्वेदिक के लिए भी 2.35 लाख रुपये की राशि वहन करनी पड़ेगी।

सत्र 2024-25 का कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक नर्सिंग के संस्थानों की मान्यता की फीस को कम किया गया है।- 
अमर नेगी, रजिस्ट्रार, अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed