{"_id":"6432d1175bf7f8a953056437","slug":"atal-medical-university-nerchowk-declared-mbbs-first-year-result-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS Result: एमबीबीएस प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित, पहले तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS Result: एमबीबीएस प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित, पहले तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्जा
Thu, 13 Apr 2023 03:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:51 PM IST
सार
पहला स्थान सामिया शर्मा ने 693 अंक लेकर प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर वृति ने 687 अंक, जबकि इवानी गुलेरिया ने 681 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक मंडी ने यह परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर डाल दिया है। इसमें अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। करीब 700 प्रशिक्षु डॉक्टरों ने परीक्षा दी थी। इनमें करीब 600 पास हुए हैं। 80 की रि-अपीयर आई है। 20 ग्रेस मार्क्स से पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों ने ही अधिकतर अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
पहले तीन स्थानों पर छात्राओं ने ही कब्जा किया है। हालांकि, कुल परीक्षा 900 अंकों की थी। इसमें 20 ने 650 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सैकड़ो अभ्यर्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पहला स्थान सामिया शर्मा ने 693 अंक लेकर प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर वृति ने 687 अंक, जबकि इवानी गुलेरिया ने 681 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कशिश शर्मा, अभिषेक, अमेरिशा, अर्शित तंवर, आयुषी, मानसी शर्मा, श्रुति धीमान, अग्रिमा कपूर, आनंदिता, अनुज कंवर, अर्शिता, मनीशा ठाकुर, अवंतिका गुलेरिया, गुरप्रीत कौर, नितिका, साक्षी, सुहानी ने 650 से अधिक अंक प्राप्त करके परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं फरवरी 2023 में आयोजित हुई थीं, जिसमें छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 700 अभ्यार्थियों ने भाग लिया था।