{"_id":"634a919b36a0cf4eb1717912","slug":"atal-medical-university-mandi-mbbs-bds-counselling-from-17-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल विवि: एमबीबीएस, बीडीएस की काउंसलिंग 17 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल मेडिकल विवि: एमबीबीएस, बीडीएस की काउंसलिंग 17 अक्तूबर से
Sat, 15 Oct 2022 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:25 PM IST
सार
प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें भरी जानी हैं। बीडीएस की सीटों के लिए हिमाचल प्रदेश डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में 100 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल मेडिकल विवि के अस्तित्व में आने के बाद दूसरी बार एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग करवाई जाएगी। काउंसलिंग 17 अक्तूबर से होगी। विवि ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। 16 अक्तूबर तक फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। 17 अक्तूबर से पहले दौर की काउंसलिंग शुरू होगी। इसी दिन नीट-यूजी पास करने वाले अभ्यर्थियों की प्रोविजनल, कंबाइंड और कैटेगिरी वाइज मेरिट सूची विवि की बेवसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि, 17 अक्तूबर को कैटेगिरी वाइज फाइनल मेरिट सूची तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
20 से 24 अक्तूबर तक कॉलेज च्वाइस, कोर्स पर प्रतिक्रिया, कॉलेज और सीटों के कोटे आदि की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। पहले दौर की काउंसलिंग में प्रोविजन सीटों की पहली ऑलोकेशन 26 से 30 अक्तूबर तक होगी। फाइनल सीटों का आवंटन 31 अक्तूबर को होगा। दो से चार नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें भरी जानी हैं। इनमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में 120, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 120, श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 120, डॉ राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 120, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 120, डॉ. यशवंत परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में भी 120 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
बीडीएस की सीटों के लिए हिमाचल प्रदेश डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। निजी क्षेत्र के डेंटल कॉलेज में हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर 60, भोजिया डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल नालागढ़ में 60, हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज पांवटा साहिब में 100 सीटें भरी जाएंगी।
प्रदेश भर में मास्टर ऑफ मेडिकल सर्जरी की पहले दौर की काउंसलिंग में केवल 40 सीटें ही भर पाई हैं। हालांकि, अभी इसके लिए प्रदेश भर में दूसरे दौर की काउंसलिंग करवाई जानी है। इसके लिए अटल मेडिकल विवि जल्द तिथियां निर्धारित करेगी।