फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University entrance examinations from August 28, HPU released MBA GD interview schedule

Himachal: अटल मेडिकल विश्वविद्यालय में 28 अगस्त से प्रवेश परीक्षाएं, एचपीयू का एमबीए इंटरव्यू शेड्यूल जारी

Sat, 30 Jul 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)/ शिमलो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)/ शिमलो Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jul 2022 09:52 PM IST
सार

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक बीएससी पोस्ट बेसिक, बीएससी, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरा मेडिकल और बी फार्मा आयुर्वेद पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को लेगा। वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल ने एमबीए कोर्स के 2022-24 के बैच में प्रवेश के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Atal Medical University entrance examinations from August 28, HPU released MBA GD interview schedule
प्रवेश परीक्षाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक बीएससी पोस्ट बेसिक, बीएससी, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरा मेडिकल और बी फार्मा आयुर्वेद पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को लेगा। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। बीएससी पैरा मेडिकल तथा बी फार्मा के लिए चार अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को होगी। नर्सिंग पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे, पैरा मेडिकल व बी फार्मा आयुर्वेद की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरना होगा। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को भी एप्लीकेशन के साथ अपलोड करना होगा। संवाद

विज्ञापन


एचपीयू ने एमबीए का जारी किया जीडी इंटरव्यू का शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल ने एमबीए कोर्स के 2022-24 के बैच में प्रवेश के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. जय सिंह परमान ने प्रवेश नोटिस भी जारी कर दिया है। एमबीए कोर्स की संस्थान की तय सीटों के लिए जीडी और इंटरव्यू का ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अनुसार कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 16, 17,18 और 20 अगस्त को संस्थान में ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसका परिणाम 22 अगस्त को जारी किया जाएगा। नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 23 से 27 अगस्त तक और 29 अगस्त को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होंगे। तीस अगस्त को नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों का परिणाम और प्रवेश मेरिट जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश विवि और संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके लिए समूहों की जानकारी जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed