फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atal bihari vajpayee memories of kullu manali himachal

रेहड़ी पर चने और पानीपूरी खाना पसंद करते थे अटल

Sun, 19 Aug 2018 12:13 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 19 Aug 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee memories of kullu manali himachal

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी खाने के भी शौकीन रहे हैं। वे प्रीणी में स्थानीय चावल और राजमा को अधिक पसंद करते थे। अटल का 70-80 के दशक से कुल्लू-मनाली में आना-जाना लगा रहा।

विज्ञापन


जब प्रीणी गांव में अपना आशियाना बनाया तो उनकी आना-जाना भी अधिक हो गया। वे गर्मी की छुट्टियां बिताने अकसर मनाली आते थे। इस दौरान कई बार विश्व विख्यात पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा और सोलंगनाला का सैरसपाटा भी किया।
विज्ञापन


खाने के शौकीन अटल रोहतांग दर्रा में रेहड़ी-फड़ी पर चने और पानी पूरी को बड़े चाव के साथ खाते थे। वे जब भी मनाली जाते, बीच रास्ते में जहां भी रेहड़ी नजर आती थी उनकी एंबेसडर कार वहीं खड़ी हो जाती थी। हालांकि, चने और पानीपूरी उनकी पहली पसंद थी। इस दौरान वाजपेयी रेहड़ी में खीरा और मक्की का भी स्वाद चखा करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवकारज में शामिल होते थे अटल  

atal bihari vajpayee memories of kullu manali himachal

अटल एंबेसडर कार में ही अकसर रोहतांग, मनाली और सोलंगनाला जाते थे। पूर्व प्रधान कुंदन लाल ने कहा कि अटल के खाना पूरी तरह सादा होता था। स्थानीय राजमा के साथ वे चक्की का आटा अधिक पसंद करते थे। शादी समारोह में आम लोगों के बीच बैठकर खाना खाते थे।  

अटल बिहारी वाजपेयी घाटी के देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास रखते थे। घाटी में जहां भी कोई देव कारज या शादी विवाह हो इसमें शामिल होते थे। स्थानीय लोगों से घुल-मिल जाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed