फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Assessment camps will be held from December 9 to distribute assistive devices to the disabled and the elderly

Kangra: दिव्यांगों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए 9 दिसंबर से लगेंगे मूल्यांकन शिविर

Fri, 29 Nov 2024 02:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 02:02 PM IST
सार

 कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए 9 दिसंबर से जिले के विभिन्न उपमंडलों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Assessment camps will be held from December 9 to distribute assistive devices to the disabled and the elderly
जिला रेडक्रॉस सोसायटी धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला रेडक्रॉस सोसायटी धर्मशाला की ओर से कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए 9 दिसंबर से जिले के विभिन्न उपमंडलों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए उनका पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को बीडीओ ऑफिस बैजनाथ, 10 दिसंबर सिविल अस्पताल जयसिंहपुर, 12 दिसंबर राजकीय आईटीआई जवाली, 13 दिसंबर बचत भवन नूरपुर, 14 दिसंबर एसडीएम कार्यालय सभागार नगरोटा बगवां और 16 दिसंबर को बचत भवन देहरा में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इन उपकरणों के लिए होगा पंजीकरण
उन्होंने बताया कि दिव्यागजनों के लिए ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, चलने की छड़ें और अन्य सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए कमोड के साथ व्हील चेयर, चलने की छड़ें, कुर्सी के साथ चलने की छड़ी, फोल्डिंग वॉकर, तिपाई और टेट्रापॉड, घुटने का ब्रेस, एलएस बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट, कुशन, श्रवण यंत्र एवं कमोड वाली कुर्सी आदि प्रदान करने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

 

यह दस्तावेज लाएं साथ
उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजन अपनी जरूरत के सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिकित्सक का परामर्श तथा आय प्रमाण पत्र (मासिक 22,500 रूपये से कम), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी है। वृद्धजनों के लिए आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (मासिक 15000 रूपये से कम), आधार कार्ड के साथ पते का प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड की प्रतिलिपि, मतदाता पहचान पत्र आदि लाना आवश्यक है। इस शिविर की अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के 01892-224888, 94188-32244 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed