फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session: Himachal Pradesh Land Holding Ceiling Limit Amendment Bill not not passed, sent to select committee

विधानसभा सत्र: पारित नहीं हुआ चाय बागान न बेचने का विधेयक, सेलेक्ट कमेटी को भेजा

Fri, 13 Aug 2021 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Aug 2021 11:38 AM IST
सार

विधेयक पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। विधेयक में संशोधन करने से कई लोगों को भारी नुकसान होगा। 

विज्ञापन
Assembly session: Himachal Pradesh Land Holding Ceiling Limit Amendment Bill  not not passed, sent to select committee
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाय बागान न बेचने और इनकी जमीन हस्तांतरित न करने के प्रावधान वाला हिमाचल प्रदेश भू जोत अधिकतम सीमा संशोधन विधेयक 2021 सदन में पारित नहीं हुआ। विधायकों की आपत्ति पर राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भू जोत अधिकतम सीमा (संशोधन) विधेयक 2021 (2021 का विधेयक संख्यांक 6) को सेलेक्ट कमेटी में चर्चा के लिए भेजने का एलान किया। मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि कई विधायक व्यक्तिगत तौर पर भी इस मामले में उनसे मिले हैं। सभी की भावनाओं को देखते हुए अब सेलेक्ट कमेटी इस विधेयक पर अपनी राय देगी। अब यह विधेयक अगले सत्र में लाया जा सकता है। 

विज्ञापन


 विधेयक पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। विधेयक में संशोधन करने से कई लोगों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि चाय बागान को अपने बच्चों या ब्लड रिलेशन में बेचने की छूट दी जानी चाहिए। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि इस विधेयक को पारित करने से सरकार अपने अधिकारों पर प्रतिबंध लगा देगी। सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी इंतजार करना चाहिए। सेलेक्ट कमेटी को विधेयक भेजकर इस पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। भाजपा विधायक अरुण कुमार ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी कई छोटे बागान हैं।
विज्ञापन



लेबर की कमी के चलते यहां अब चाय नहीं उगाई जा रही है। क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए भी जगह नहीं बची है। बेरोजगार युवा दुकानें भी नहीं खोल पा रहे हैं। ऐसे में सेलेक्ट कमेटी को इस विधेयक पर चर्चा कर राहत देने का प्रावधान करना चाहिए। राजस्व मंत्री की ओर से रखे गए विधेयक के तहत हिमाचल प्रदेश भू जोत अधिकतम सीमा अधिनियम 1972 की धारा - 6 ए में राज्य सरकार की अनुमति के बिना और 7 ए की उपधारा-एक में राज्य सरकार की अनुमति के सिवाय शब्दों को हटाने का प्रस्ताव रखा गया। धारा 6 ए में प्रदेश सरकार की अनुमति के बगैर जमीन नहीं बेचे जाने और धारा 7 ए में राज्य सरकार की अनुमति के सिवाय लैंड यूज नहीं बदले जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारद्वाज ने बुटेल को भाजपा में आने का दिया न्योता
विधेयक पर चर्चा के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल पर तंज कसते हुए कहा कि इस विधेयक पर चर्चा के लिए कांग्रेस के सदस्य ही आपके साथ नहीं हैं। सदन में कांग्रेस विधायकों को होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आपको हमारी तरफ आ जाना चाहिए। जवाब में बुटेल ने कहा कि मैं कांग्रेस में रहकर खुश हूं। भाजपा में बुलावा देने के लिए आपका आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed