फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session himachal: anaj mandis will be ready soon in three places in Himachal

नई सुविधा: हिमाचल में तीन जगह जल्द बनकर तैयार होंगी अनाज मंडियां, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Sun, 12 Dec 2021 01:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Dec 2021 01:10 PM IST
सार

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश में लगभग 18 लाख मिट्रिक टन सब्जियों, लगभग 8 लाख मिट्रिक टन फलों तथा 77.12 हजार मिट्रिक टन खाद्यान खरीफ फसलों तथा 142 हजार मीट्रिक टन रबी में खाद्यान फसलों का उत्पादन हो रहा है। 

विज्ञापन
Assembly session himachal: anaj mandis will be ready soon in three places in Himachal
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नई अनाज मंडियां स्थापित करने और पुरानी मंडियों के सुधारीकरण के विषय पर चर्चा के लिए इंदौरा की विधायक रीता देवी और चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह सदन में प्रस्ताव लाए। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दौरान विधायक रीता देवी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की उपजाऊ भूमि पर बहुत से लोगों की आर्थिकी खेतीबाड़ी पर निर्भर है। लेकिन किसान आंदोलन में हिमाचल के किसानों के शामिल न होने के कारण पंजाब की मंडियां इनके लिए बंद कर दी गईं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने ठाकुरद्वारा और त्योड़ा में अस्थायी मंडियां बनाकर बहुत बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह में गेहूं की फसल तैयार हो जाएगी। ऐसे में इन तीन महीनों के अंदर यहां मंडियों का प्रावधान किया जाए, ताकि किसानों को फसल बेचने के लिए पंजाब या अन्य राज्यों में न भटकना पड़े। 

विज्ञापन


चिंतपूर्णी के विधायक ने उनके क्षेत्र में भी ऐसी मंडियां बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मक्की की फसल की भी एफसीआई के माध्यम से न्यूनतम मूल्य के आधार पर खरीद की जाए। चर्चा में हिस्सा लेते हुए विधायक परमजीत सिंह पम्मी और हर्ष वर्धन चौहान ने भी ने भी सदन में किसानों की चिंताओं का सदन में रखा। इस पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश में लगभग 18 लाख मिट्रिक टन सब्जियों, लगभग 8 लाख मिट्रिक टन फलों तथा 77.12 हजार मिट्रिक टन खाद्यान खरीफ फसलों तथा 142 हजार मीट्रिक टन रबी में खाद्यान फसलों का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलवाने के लिए प्रदेश में इनके विपणन की को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलवाने के लिए प्रदेश में इनके विपणन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने नालागढ़, पांवटा साहिब, ऊना, टकारला और फतेहपुर में अनाज मंडी का निर्माण करवाया है। इसके अलावा मंडी, मजारी और रियाल में अनाज मंडियां बनेंगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए कुल आठ केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों पर एफसीआई ने 1975 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की 3615 पंचायतों में से 474 में अपने पंचायत घर नहीं

 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सदन तो अवगत कराया कि प्रदेश की 3615 पंचायतों में से 474 के पास अपने पंचायत घर नहीं है। जिला मंडी में सबसे ज्यादा 110 पंचायतों में अपनी पंचायत घर तक नहीं हैं। जिला मंडी में सबसे ज्यादा 110 पंचायतों में अपनी पंचायत घर तक नहीं  कांग्रेस विधायक नंद लाल ने इस संबंध में सवाल पूछा और मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि विभाग ने कुल 2065.25 लाख की राशि  पंचायत घरों को जारी की है। मंडी में 65 पंचायतों को कुल  676.00 लाख रुपए दिए हैं। 

जिला                   पंचायतें     कितने पंचायत घर नहीं      
बिलासपुर               176          26
चंबा                    309          30
हमीरपुर                 248         19
कांगड़ा                  814         70
कुल्लू                   235         33
लाहौल स्पीति           45             9
किन्नौर                 73            12
मंडी                   559          110
शिमला                 412           67
सिरमौर                 259           38
सोलन                  240           37
ऊना                    245           23

10 जिलों की नई पंचायतों के निर्माण के लिए स्वीकृत कुल 2066.25 लाख की राशि
जिला             पंचायतें                 पंचायत घरों को मंजूर धनराशि लाख में
बिलासपुर          4                      77.00  
चंबा               4                      32.66
हमीरपुर             1                     11.00
कांगड़ा            30                    421.80
कुल्लू             12                    143.00
मंडी              65                     676.00
शिमला           32                      363.14
सिरमौर           12                      130.00 
सोलन             9                       120.00
ऊना               6                        91.65

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed