फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fatehpu Assembly by election results: Congress candidate Bhavani Singh Pathania won

फतेहपुर उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने लहराया जीत का परचम

Tue, 02 Nov 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब/फतेहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब/फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

फतेहपुर उपचुनाव में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें बलदेव ठाकुर, भवानी पठानिया के अलावा हिमाचल जन क्रांति पार्टी से पंकज कुमार दर्शी व आजाद उम्मीदवार डॉ. राजन सुशांत व डॉ. अशोक सोमल शामिल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 5789 मतों से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Fatehpu Assembly by election results: Congress candidate Bhavani Singh Pathania  won
कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया ने भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 5789 मतों से शिकस्त दी। उपचुनाव में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें बलदेव ठाकुर, भवानी पठानिया के अलावा हिमाचल जन क्रांति पार्टी से पंकज कुमार दर्शी व आजाद उम्मीदवार डॉ. राजन सुशांत व डॉ. अशोक सोमल शामिल रहे। फतेहपुर चुनाव में विधानसभा के कुल 87222 मतदाताओं में से  57152 ने अपने मत का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660 मत, कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया को 24449, हिमाचल जन क्रांति प्रत्याशी पंकज दर्शी को 375, आजाद प्रत्याशी अशोक सोमल को 295 और डॉ. राजन सुशांत को 12927 मत मिले। 389 लोगों ने नोटा दबाया। जीत के बाद भवानी के समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े और जश्न मनाया।

विज्ञापन


फतेहपुर उपचुनाव में सुशांत ने डुबाई भाजपा की नैया
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में हुए उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले डॉ. राजन सुशांत ने 19 बूथों पर कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों से बाजी मारी है। इसके अलावा दो बूथों पर कांग्रेस को मात दी है तो 12 बूथों पर भाजपा को मात देकर उसकी नैया डुबाने में अपना अहम रोल अदा किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को घोषित हुए फतेहपुर उपचुनाव के नतीजों में डॉ. राजन सुशांत तीसरे नंबर रहे हैं। लेकिन 12,927 वोट हासिल कर उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। डॉ. राजन सुशांत ने कुल 141 मतदान केंद्रों में से 19 में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को पछाड़ा है। उन्होंने जहां अपने-अपने मतदान बूथ पर दोनों पार्टियों से अधिक मत हासिल किए हैं, वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के मतदान केंद्र में भी सेंधमारी कर 26 वोट हासिल किए हैं, जबकि विजयी रहे कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया के मतदान केंद्र से जहां भाजपा समर्थित बलदेव ठाकुुर को 13 वोट मिले हैं, वहीं डॉ. राजन सुशांत ने वहां से 85 मत हासिल कर अपना जनाधार स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed