{"_id":"65489f9dd34095b0620d3498","slug":"asian-rafting-championship-2023-uttarakhand-team-champion-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Championship: महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड की टीम चैंपियन, मिश्रित वर्ग में कनार्टक बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asian Championship: महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड की टीम चैंपियन, मिश्रित वर्ग में कनार्टक बना विजेता
Mon, 06 Nov 2023 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:41 PM IST
सार
महिला और पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा में कर्नाटक की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नादौन में तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। चैंपियनशिप की महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड का दबदबा रहा। उत्तराखंड ए टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम ने मैराथन रूट 1.30 घंटे में पूरा किया। कर्नाटक की टीम ने द्वितीय और उत्तराखंड बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला और पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा में कर्नाटक की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
कजाखस्तान ने द्वितीय और उत्तराखंड बी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में सेना की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीनों स्थान पर कब्जा किया । सेना सी ने प्रथम, ए सेना ने द्वितीय ओर सेना बी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन