फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asian Games 2023 Celebration in Shillai Sirmour home of Indian Kabaddi Team Captain Ritu Negi

Ritu Negi: गोल्ड की खुशी में रितु नेगी के घर ढोल नगाड़ों की थाप पर डाली नाटी, लहराया तिरंगा

Sat, 07 Oct 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन / शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन / शिलाई (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Oct 2023 06:26 PM IST
सार

भारतीय टीम की कप्तान रितु नेगी के नेतृत्व में देश को स्वर्ण पदक मिलने से पूरा क्षेत्र जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Asian Games 2023 Celebration in Shillai Sirmour home of Indian Kabaddi Team Captain Ritu Negi
रितु नेगी के गांव में जश्न। - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में शनिवार को एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर जैसे ही गोल्ड अपने नाम किया तो कप्तान रितु नेगी के घर हिमाचल के शिलाई गांव में जश्न शुरू हुआ। गोल्ड जीतने की खुशी में रितु के घर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली गई और तिरंगा लहराया। पूरा गांव जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा और परिवार ने आसपास के लोगों में लड्डू बांटे।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी के पैतृृक गांव शिरोग (बांदली पंचायत) में लोगों ने तिरंगा हाथ में लिए ढोल नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। इंडिया टीम समेत लोगों ने रितु नेगी, पुष्पा राणा और सुषमा शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, पुष्पा राणा के छोटे भाई रविंद्र राणा समेत आसपास के गांव के लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। लोगों ने एक दूसरे को जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम में सूबे की पांच बेटियां शामिल हैं। इनमें से तीन शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हैं। कप्तान रितु नेगी शिलाई की बांदली पंचायत के शिरोग की रहने वाली हैं। उनका विवाह हरियाणा में हुआ है। इसके अलावा पुष्पा राणा मिल्लाह पंचायत और सुषमा शर्मा द्राबिल की रहने वाली हैं। इस बार पुष्पा राणा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।

सोलन की ज्योति और बिलासपुर की निधि शर्मा भी टीम में अच्छा प्रदर्शन किया है। शनिवार को फाइनल मुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को शिकस्त दी, पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं, शिलाई में खुशी को अलग अंदाज में मनाया गया। रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी ने बताया कि जो कमी 2018 के एशियन खेलों में रह गई थी, उसे आज पूरा कर दिया है। ये जीत ऐतिहासिक है। बेटियों ने पूरे देश को गौरवान्ति कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed