फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ASI Suspended After Kicking Taxi Driver Following Argument Over Parking

Shimla: पार्किंग पर हुई बहस के बाद टैक्सी चालक को एएसआई ने मारी लात, निलंबित

Fri, 01 May 2026 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 09:23 PM IST
सार

 शिमला में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुई बहस के बाद एएसआई रैंक के एक अधिकारी ने टैक्सी चालक को लात मार दी। 

विज्ञापन
ASI Suspended After Kicking Taxi Driver Following Argument Over Parking
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुई बहस के बाद एएसआई रैंक के एक अधिकारी ने टैक्सी चालक को लात मार दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद संबंधित एएसआई को सस्पेंड (निलंबित) भी कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक ने तवी मोड़ के समीप सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी की थी। यहां इसकी बाइक भी पार्क थी। इसी दौरान यहां पहुंची पुलिस टीम ने चालक को गाड़ी हटाने के लिए कहा।

विज्ञापन

पुलिस टीम का तर्क था कि वीवीआईपी मूवमेंट के चलते यहां गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते। इसे तुरंत हटाओ। चालक का कहना था कि वह अकेला एकसाथ गाड़ी और बाइक नहीं हटा सकता। इस पर बहस शुरू हो गई। पुलिस टीम चालान काटने लगी तो चालक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच एएसआई ने वीडियो बना रहे चालक पर लात मार दी। यह पूरा वाक्या वीडियो में कैद हो गया। चालक ने बाद में अपने साथ हुई घटना की एक और वीडियो बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला पुलिस के ध्यान में आया तो एसएसपी गौरव सिंह ने एएसआई पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
आम जनता के साथ बहसबाजी का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छराबड़ा में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एक पुलिस कर्मी ने एक पत्रकार से धक्का मुक्की कर दी थी। इसके अलावा शहर में कई जगह आम जनता के पैदल रास्ते तक बंद किए जाने को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed