{"_id":"6524dd7c1898aa76d6079287","slug":"ashray-sharma-said-a-glimpse-of-disappointment-in-prakash-chaudhary-s-comments-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आश्रय शर्मा बोले- प्रकाश चौधरी की टिप्पणियों में निराशा की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आश्रय शर्मा बोले- प्रकाश चौधरी की टिप्पणियों में निराशा की झलक
Tue, 10 Oct 2023 10:43 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:43 AM IST
सार
आश्रय शर्मा ने प्रकाश चौधरी की ओर से एक कार्यक्रम में उनके पिता और मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन
पूर्व में लोकसभा प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व में लोकसभा प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा ने प्रकाश चौधरी की ओर से एक कार्यक्रम में उनके पिता और मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनावों से पहले भी प्रकाश चौधरी ने वर्तमान मुख्यमंत्री और उनके राजनीतिक सलाहकार को लेकर भरे मंच से गैर जरूरी टिप्पणियां कर चुके हैं, जिसका परिणाम बल्ह की जनता ने उनको विधानसभा चुनावों में दिखा दिया। आश्रय ने कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर प्रकाश चौधरी लंबे समय से गैरजरूरी बयान देते आ रहे हैं और उनके अधिकतर पुराने कार्यकर्ता भी उनसे मुंह मोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
आश्रय ने कहा कि हिविंका में पंडित सुखराम और अनिल शर्मा की बैसाखियों के सहारे अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले प्रकाश चौधरी आज उसी परिवार पर टिप्पणियां कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आश्रय ने कहा कि प्रकाश चौधरी उन दिनों को भूल गए हैं जब पूर्व में चुनाव जीतने के लिए उनके परिवार से प्रचार करवाते थे और जब पूर्व के दो चुनावों में उन्होंने पंडित सुखराम परिवार को लेकर टिप्पणियां की, तो उन्हे हार का मुंह देखना पड़ा। आश्रय ने कहा कि प्रकाश चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाने में उन्होंने भी अहम रोल अदा किया था परंतु वह इस बात को भी भूल गए। उन्होंने कहा कि प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस मंडी जिला में धरातल में चली गई और अधिकतर पदाधिकारी भी अब उनकी बात नहीं सुनते हैं। जिस वजह से अपनी भड़ास वो इस तरह की टिप्पणियों से निकालते हैं।
विज्ञापन