फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asha workers will deliver to every home ORS and Zinc Tablets

Shimla News: हर घर आशा वर्कर पहुंचाएंगी ओआरएस और जिंक टेबलेट

Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will deliver to every home
ORS and Zinc Tablets
बरसात में डायरिया से बचाव की कवायद शुरू
विज्ञापन

776 आशा वर्करों की स्वास्थ्य विभाग ने लगाई है ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बरसात के मौसम में होने वाली डायरिया और उल्टी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बच्चे इन बीमारियों की चपेट में अधिक आते हैं। ऐसे मामले अधिक न बढ़े इसलिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
जिले के 10 ब्लॉकों में 776 आशा कर्मियों की मदद से बच्चों को घरों पर ओआरएस और जिंक टेबलेट स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीकाकरण की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। बैठक में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले स्टॉप डायरिया कैंपेन के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त के समक्ष प्लान रखा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि 5 साल से कम आयु के बच्चों को ओआरएस और जिंक टेबलेट मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन

नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में इन्हें उपलब्ध करवा दिया है। आशा कर्मी दवाइयां लोगों के घर-घर पहुंचा रही हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक परिवार को दो ओआरएस पैकेट और 14 जिंक की टेबलेट बांटेंं। दो महीने से छह माह तक के बच्चों के लिए 10 एमजी की आधी गोली 14 दिन और छह माह से 5 साल तक की आयु वाले बच्चों के लिए 20 एमजी की एक गोली 14 दिन के हिसाब से बांटीं। स्वास्थ्य संस्थान में ओआरएस कॉर्नर भी स्थापित किए जाएं। कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए। इसके अलावा स्कूलों में आईईसी कार्यक्रम चलाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. राकेश प्रताप समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों को दी जाएंगी एल्बेंडाजोल शिमला। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस अगस्त माह में मनाया जाएगा। इसमें 1 से 2 और इससे अधिक 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी जाएंगी। बताया कि 1 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक एमएल विटामिन ए और डेढ़ वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए दो एमएल विटामिन ए वितरित की जाएगी। बताया कि बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article