{"_id":"629dc4227f47160aac64e2af","slug":"arvind-kejriwal-to-visit-himachal-pradesh-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Aadmi Party: डैमेज कंट्रोल के लिए हिमाचल जल्द आएंगे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Aadmi Party: डैमेज कंट्रोल के लिए हिमाचल जल्द आएंगे केजरीवाल
Mon, 06 Jun 2022 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:39 PM IST
सार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी ने पार्टी नेताओं की उलझनें बढ़ा दीं। इसका जवाब देने के लिए हिमाचल आप नेता केजरीवाल की जनसभा और रोड शो करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डैमेज कंट्रोल करने के लिए जल्द आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं की टोह और जनता का रुख का पता करने के लिए पार्टी के सह प्रभारी संदीप पाठक हिमाचल आ रहे हैं। सोमवार को इनके आने का कार्यक्रम बनना संभावित हैं। पंजाब में सरकार बनाने के बाद हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सक्रिय भूमिका में थी।
विज्ञापन
इसके बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे अनूप केसरी का इस्तीफा, एक कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर खालिस्तान को लेकर टिप्पणी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी ने पार्टी नेताओं की उलझनें बढ़ा दीं। इसका जवाब देने के लिए हिमाचल आप नेता केजरीवाल की जनसभा और रोड शो करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
पंजाब में सरकार बनाने के बाद चार दिन के भीतर हिमाचल में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हिमाचल में आप का कुनवा बढ़ता ही जा रहा था। इसी बीच पार्टी के अध्यक्ष रहे अनूप केसरी के इस्तीफे ने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
हालांकि, स्थिति को संभालते हुए पार्टी ने स्पष्ट किया कि केसरी के खिलाफ शिकायतें आई थी, उन्हें पद से हटाया जाना था। निष्कासन से पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। खालिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कार्यकर्ता के बयान भी पार्टी पर भारी पड़ा है।
इसको लेकर पार्टी को भाजपा नेताओं के आरोप प्रत्यारोप का सामना करना पड़ा। अब हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ये पूरी तरह से हिमाचल की कमान संभाले हुए थे। जिला कांगड़ा के अलावा मंडी और हमीरपुर में ये लगातार बैठकें कर रहे थे। पार्टी का अगला रुख शिमला और जिला सोलन था।