फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Artists of Choodeshwar cultural group shine in Delhi Haat

हिम महोत्सव: दिल्ली हाट में छाए चूड़ेश्वर सांस्कृतिक दल पझौता के कलाकार, लोकनृत्य पेश कर लूटी वाहवाही

Tue, 14 Jan 2025 03:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

 हिम महोत्सव का आयोजन उद्योग विभाग, हिमाचल क्राफ्ट, पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Artists of Choodeshwar cultural group shine in Delhi Haat
दिल्ली हाट में छाए चूड़ेश्वर सांस्कृतिक दल पझौता के कलाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से दिल्ली हाट में 1 से 15 जनवरी तक हिम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हिम महोत्सव का आयोजन उद्योग विभाग, हिमाचल क्राफ्ट, पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है।  हाटी जनजातीय क्षेत्र के चूड़ेश्वर सांस्कृतिक मंडल, पझौता के लोक कलाकारों ने विश्व रिकाॅर्ड धारक एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के निर्देशन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 से 13 जनवरी तक हाटी की नाटी के अंतर्गत महाभारत कालीन ठोडा नृत्य, रिहाल्टी गी, दीपक नृत्य, मुंजरा नाटी, परात नृत्य, रासा नृत्य, पढुंआं नृत्य, लंबड़ा नृत्य तथा सिरमौर का लगभग 500 साल पुराना सिंहटू नृत्य प्रस्तुत कर  दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। 

विज्ञापन



11 जनवरी की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा 13 जनवरी की सांस्कृतिक संध्या में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि रहे।  हिम महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन में निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग डॉ. पंकज ललित के निर्देशानुसार तथा सहायक निदेशक बिहारी लाल शर्मा की देखरेख में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया गया। इसमें  सिरमौर के अलावा शिमला, किन्नौर, हमीरपुर, मंडी तथा कांगड़ा आदि जनपदों से लोक कलाकारों को अलग-अलग समय पर लोक नृत्यों के प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया। चूड़ेश्वर सांस्कृतिक दल में डॉ. हाब्बी के अलावा प्रसिद्ध लोक गायक रामलाल वर्मा, बिमला चौहान, अमी चंद, जितेंद्र, निशांत, देवी राम, सोहनलाल, नरेंद्र, अमन, अनुजा, प्रिया, रेखा, किरण, प्रीति, सुरेंद्र, राजेश, आदि लोक कलाकार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed