फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   artist awarded in gaity

Shimla News: गेयटी थियेटर में रंगकर्मियों को किया गया सम्मानित

Thu, 30 Mar 2023 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
artist awarded in gaity
भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी के ड्रामैटिक सोसायटी शिमला और भाषा संस्कृति विभाग की ओर से गेयटी में आयोजित नाट्य उत्सव में रंग कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

नाट्यानुकृति संस्था के अध्यक्ष संजय सूद और भाषा संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने निदेशक डॉ. पंकज ललित का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। 12 दिवसीय समारोह में मुख्य अतिथि ने प्रवीण चांदला, भूपेंद्र शर्मा और उनकी सहधर्मिणी, देवेंद्र शर्मा, प्रो. कमल मनोहर शर्मा, जवाहर कौल और उनकी धर्मपत्नी भारती कुठियाला, परमेश शर्मा, सुरेंद्र गिल, प्रो. कैलाश आहलूवालिया, सीमा शर्मा, दयाल प्रसाद, श्रीनिवास जोशी, नरेंद्र चौहान, अमला राय, आरती सूद गुप्ता, देवेश शर्मा, संजय सूद, देवेंद्र कुमार गुप्ता और प्रवेश जस्सल को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन



'टूटते परिवेश' नाटक का किया मंचन
गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में चल रहे नाटक उत्सव में बुधवार को 'टूटते परिवेश' नाटक का मंचन किया गया। इसमें बताया गया कि नई पीढ़ी परिवार के साथ रहना नहीं चाहती। इसमें वर्तमान समय में युवाओं की बदलती सोच को बताया है। नाटक का मंचन आर्यन कला मंच उदयपुर चंबा के कलाकारों ने किया। नाटक को विष्णु प्रभाकर ने लिखा है और इसका निर्देशन अनूप आर्या ने किया है। नाटक में मनीशा, विवेक, दीप्ति, विश्वजीत, करूणा, अशोक, जरीना, शरत, इंदू और विमल ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article