फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Article 370, kashmir news, kashmir issue, Himachal Congress, Congress on Article 370

अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन करने वाले कांग्रेसियों से जवाब तलब करने की तैयारी

Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Article 370, kashmir news, kashmir issue, Himachal Congress, Congress on Article 370
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद-370 और 35-ए को हटाने पर प्रदेश कांग्रेस एकमत नहीं हैं। कांग्रेस के कुछ नेता अलग-अलग राग अलापते नजर आ रहे हैं तो बहुत से नेता खामोश हैं। माना जा रहा है कि जिन कांग्रेसी नेताओं ने 370 और 35-ए को खत्म करने का स्वागत किया है उनसे हाईकमान जवाबतलबी कर सकती है। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही अनुच्छेद-370 और 35-ए को खत्म करने का पहले ही सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के अधिकांश कांग्रेसी नेता अनुच्छेद-370 और 35-ए को हटाने के मामले में चुप्पी साध रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कांग्रेस के एक युवा विधायक और कुछ कांग्रेस नेताओं ने अनुच्छेद-370 और 35-ए को खत्म करने का स्वागत किया।इस मामले पर मीडिया में बयान छपवाने की होड़ लगी रही। हालांकि, एक विधायक ने अपनी निजी राय देते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में भी केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए यह भी लिखा है कि यह सही होता कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित घोषित करने के बदले राज्य ही बनाकर रखा जाता और इसे विशेष दर्जा नहीं दिया जाता। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि पार्टी नेताओं की यह अपनी राय हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed