फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Art conference organized in Fine Arts College

Shimla News: फाइन आर्ट कॉलेज में कला सम्मेलन का आयोजन

Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Art conference organized in Fine Arts College
शिमला। राजधानी शिमला के जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय लौहारब शिमला में कला और समाज विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश और विदेशों से आए प्रतिभागियों ने विचार रखे। सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवं डीन प्रो. रोशन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें इवनिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी फेथपॉल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अंग्रेजी के सहायक आचार्य डॉ. आदित्य सिंह दुल्टा ने सम्मेलन में दो दिन आयोजित की गई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन के प्रतिभागियों में सुशांत अंबोकर और कुणाल भारद्वाज ने फीड बैक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ललित कमला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कामायनी बिष्ट ने इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लगी पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. अंजना भारद्वाज, सीएससीए के प्रधान आदित्य वर्धन, आयोजन सचिव डॉ. नीरज शांडिल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article