राष्ट्रीय स्कीइंग स्पर्धा में सेना को ओवरऑल चैंपियन का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलंगनाला में राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता में सेना के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। सेना को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। हिमाचल की संध्या ठाकुर और सेना के देवेंद्र गुरूंग सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
अंतिम दिन करवाई गई स्की फ्री स्टाइल स्पर्धा में सेना के सन्नी कुमार प्रथम, जम्मू-कश्मीर के बिलाल अहमद शेख द्वितीय और उत्तराखंड के जय सिंह तृतीय रहे।
महिला वर्ग में हिमाचल की वर्षा ठाकुर प्रथम, संध्या दूसरे और दिल्ली की अंकिता को तीसरा स्थान मिला। स्नो बोर्ड क्रॉस स्पर्धा में सेना के अवतार सिंह पहले, हिमाचल के रिंकू दूसरे और सेना के टिम छेत्री तीसरे स्थान पर रहे।
120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
प्रतियोगिता में हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली और सेना के करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन रोहतांग सुरंग परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एनएम चंद्रना ने किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के सलाहकार ब्रिगेडियर अशोक अभय और वायु सेना के एयर कमोडोर एम. मोहंता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव अश्वनी कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भोलाराम, पूर्व सहायक निदेशक आरआर ठाकुर, रोशन ठाकुर, एवरेस्ट पर्वत विजेता राजीव कुमार, डिक्की डोलमा, डॉ. रितेश नेगी, राजीव शर्मा मौजूद रहे।