{"_id":"5e57b4c78ebc3ef3f2512440","slug":"army-soldier-killed-in-avalanches-in-jammu-hails-from-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड की चपेट में आने से बिलासपुर का सैनिक शहीद, दो साल पहले सेना में हुआ था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड की चपेट में आने से बिलासपुर का सैनिक शहीद, दो साल पहले सेना में हुआ था भर्ती
Thu, 27 Feb 2020 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी विस क्षेत्र के 22 वर्षीय सैनिक ने श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शहादत पाई है। स्वारघाट उपमंडल की रोडजामन पंचायत के चंगर तरसूह निवासी सैनिक करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह दो साल पहले डोगरा रेजिमेंट 19 में भर्ती हुए थे। 25 फरवरी की रात लद्दाख के बांदीपुर इलाके में ड्यूटी के दौरान हिमखंड की चपेट में आने से शहीद हो गए।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम परिवार को दूरभाष के माध्यम से बेटे की शहादत की सूचना मिली। करनैल सिंह की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और श्री नयना देवी क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। बताया जा रहा है कि जब सैनिक ड्यूटी दे रहा था तो अचानक हिमखंड गिर गया। सैनिक करनैल सिंह इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करनैल सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। करनैल सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। ग्राम पंचायत रोडजामन की प्रधान रुक्को देवी ने बताया कि उन्हें करनैल सिंह की शहादत की सूचना मिली है। शहीद की पार्थिव देह गुरुवार देर रात तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन