{"_id":"60f955768ebc3e394805d222","slug":"army-recruitment-written-exam-will-be-held-on-july-25-in-vallabh-college-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती: वल्लभ कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती: वल्लभ कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा, उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
Thu, 22 Jul 2021 04:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/केलांग
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/केलांग
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jul 2021 04:54 PM IST
सार
सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी तक नहीं लिए हैं, वे मंडी स्थित कार्यालय से इन्हें जल्द प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मार्च महीने में हुई सेना भर्ती में सफल रहे युवाओं की लिखित परीक्षा वल्लभ कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को होगी। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवकों से एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचने के लिए कहा गया है। सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी तक नहीं लिए हैं, वे मंडी स्थित कार्यालय से इन्हें जल्द प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड नहीं लिया है, उनके आरएमडीएस 3208, 3220, 3407, 3325, 3040, 3120, 3483, 3506, 2597 तथा 2996 हैं। बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को सुबह 5 बजे अपने एडमिट कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा। सारी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन