{"_id":"6990a0f1326f2b89b7f10ce942ced346","slug":"army-recruitment-schedule-changed-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की तिथियों में फेरबदल, पढ़ें नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की तिथियों में फेरबदल, पढ़ें नया शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती की तिथियों में संशोधन किया गया है। बहुतकनीकी संस्थान बडू़ के खेल मैदान में 23 जनवरी से 30 जनवरी तक सेना भर्ती होगी। भारतीय सेना ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के उम्मीदवारों की सिपाही सामान्य ड्यूटी, जीडी, सिपाही लिपिक, स्टोर कीपर और सिपाही तकनीकी के पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को आरटी जेसीओ, धर्मगुरु पंडित, मौलवी, पादरी, ग्रंथी, हरियाणा, हिमाचल और यूटी चंडीगढ़ से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 23 जनवरी को ही सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी, टेक्निकल के पदों के लिए जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, टीहरा, सुजानपुर और बमसन उप तहसील बिझड़ी ढटवाल और गलोड़ के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। तहसील भोरंज, बड़सर, नादौन के उम्मीदवारों की भर्ती 24 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
बिलासपुर की बिलासपुर सदर, घुमारवीं, झंडूता और श्रीनैणा देवी और उपतहसील भराड़ी और नम्होल के उम्मीदवारों की भर्ती 25 जनवरी को होगी। ऊना की तहसील भरवाईं, अंब और हरोली के उम्मीदवारों की भर्ती सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी के लिए 26 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि ऊना की तहसील बंगाणा और ऊना के उम्मीदवारों की सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी के लिए भर्ती का आयोजन 27 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
28 जनवरी सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी के पदों की गोरखा जोकि हिमाचल, हरियाणा, यूटी चंडीगढ़ से संबंधित की सभी तहसील से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों की भर्ती होगी। डीएससी के उम्मीदवार जो हिमाचल, हरियाणा, जिला गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर यूटी चंडीगढ़ से संबंध रखते हैं, उनकी भी भर्ती 28 जनवरी को होगी।
उन्होंने बताया कि जिला लाहौल एवं स्पीति के उम्मीदवारों की सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही क्लर्क, स्टोरकीपर, सिपाही तकनीकी की भी भर्ती 29 जनवरी को की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी चिकित्सा मौसम में व्यवधान होने के कारण आरक्षित रखी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भर्ती में केवल वे ही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया होगा।