फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army recruitment in Rampur's Averipatti from March 20 to 25.

Shimla News: रामपुर के अवेरीपट्टी में सेना भर्ती 20 से 25 मार्च तक

Wed, 07 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment in Rampur's Averipatti from March 20 to 25.
शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवा ले सकेंगे भाग
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में प्रक्रिया में पारदर्शिता, युवाओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रामपुर उपमंडल के पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च 2027 तक शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के लिए से ना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भर्ती के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सेना को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए बिजली और पेयजल की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवेरीपट्टी पहुंचने वाले युवाओं के ठहरने के लिए उचित दरों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को ठहरने, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और भर्ती रैली से पहले तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को गुमराह करने वालों पर रहेगी नजर
उपायुक्त ने कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। उन्होंने एसडीएम रामपुर को उपमंडल स्तर पर संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान युवाओं को गुमराह करने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के प्रलोभन और भ्रामक जानकारी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed