{"_id":"64f5e5d05e29018f260028d6","slug":"army-recruitment-at-averipatti-military-station-from-november-18-youth-of-these-districts-will-be-able-to-par-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अवेरीपट्टी मिलिट्री स्टेशन में सेना भर्ती 18 नवंबर से, इन जिलों के युवा ले सकेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अवेरीपट्टी मिलिट्री स्टेशन में सेना भर्ती 18 नवंबर से, इन जिलों के युवा ले सकेंगे भाग
Mon, 04 Sep 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Sep 2023 07:46 PM IST
सार
18 से 24 नवंबर तक निरमंड के अवेरीपट्टी स्थित मिलिट्री स्टेशन में भर्ती आयोजित की जाएगी। इसमें जिला शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
सेना भर्ती(सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय सेना की ओर से 18 से 24 नवंबर तक निरमंड के अवेरीपट्टी स्थित मिलिट्री स्टेशन में भर्ती आयोजित की जाएगी। इसमें जिला शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भाग ले सकेंगे। उपायुक्त आदित्य नेगी ने रैली के आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। रैली के सुचारु संचालन के लिए रामपुर और निरमंड के एसडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि रैली स्थल के मुख्य द्वार पर नियंत्रण कक्ष में पुलिस, राजस्व, शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने मैदान के रखरखाव के अलावा, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय के निर्माण, पानी की उचित सुविधा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए। रैली के दौरान युवाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था करने को कहा। ठहरने के लिए पंचायत भवन, स्कूल भवन, धर्मशाला में प्रावधान करने के निर्देश दिए। वहीं, नगर परिषद रामपुर को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में कर्नल पुश्वेंदर कौर, सूबेदार मेजर सुरेश डी, नायब सूबेदार शैलेंद्र, एडीएम ज्योति राणा और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन