फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army personnel should be ready to face the challenges of the future: Ajay Bhatt

Chamba: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट बोले-भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें सेना के जवान

Sun, 18 Sep 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Sep 2022 08:47 PM IST
सार

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने  देश-विदेश में बने नवीनतम तकनीक पर आधारित हथियारों का जायजा लिया। बैलून कैंट के मैदान में उपस्थित सेना के अधिकारियों व जवानों के साथ सामूहिक चाय के साथ सबसे मुलाकात की और मार्गदर्शन किया। 

विज्ञापन
Army personnel should be ready to face the challenges of the future: Ajay Bhatt
चंबा में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पर्यटन नगरी डलहौजी में स्थित मिलिट्री स्टेशन में रविवार को सशस्त्र बलों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। सेना के जवानों को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने और हथियारों के ढांचागत विकास के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश में बने नवीनतम तकनीक पर आधारित हथियारों का जायजा लिया। बैलून कैंट के मैदान में उपस्थित सेना के अधिकारियों व जवानों के साथ सामूहिक चाय के साथ सबसे मुलाकात की और मार्गदर्शन किया। कहा कि जब देश की आन बान और शान पर बात आती है तो आप सब कुछ भूलकर सिर्फ तिरंगे को याद रखते हैं और देश को हर कोने से बचाते हैं। 

विज्ञापन


 आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल, थल और नभ में देश मजबूत होकर उभरा है और 38,500 करोड़ रुपये के सेना के साजोसामान का निर्यात भी किया है। इसके अलावा मानव रहित जहाज बना दिया। हमारी ब्रह्मोस को दुनिया मांग रही है। आज हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं। एक संस्था के सर्वे में पहली बार आर्मी का साजोसामान निर्यात करने के टॉप 25 देशों की लिस्ट में भारत का नाम आया है। नवीनतम हथियारों की इस प्रदर्शनी के दौरान दाह डिविजन के जीओसी, डलहौजी मिलिट्री स्टेशन के कमांडर व जवान, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, डीएसपी डलहौजी संजीव भाटिया आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed