{"_id":"5e8095218ebc3e72bb68881a","slug":"army-open-bharti-2020-in-paddal-ground-mandi-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जून को मंडी में सेना भर्ती, इन जिलों के युवा ले सकेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जून को मंडी में सेना भर्ती, इन जिलों के युवा ले सकेंगे हिस्सा
Sun, 29 Mar 2020 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एक जून से 8 जून तक मंडी के पड्डल मैदान में सेना की खुली भर्ती होगी। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती निदेशक कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि एक से 8 जून तक खुली भर्ती की लिखित परीक्षा 26 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
भर्ती में केवल सैनिक, सामान्य ड्यूटी (जीडी) और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेना की खुली भर्ती में भाग लेने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को 2 अप्रैल से 16 मई तक भारतीय सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन