फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army Jawan killed in road accident in Chaupal Rohru Shimla

Rohru News: कार हादसे में सैनिक की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 13 Nov 2023 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

दिनेश और उसका भतीजा शिमला से चौपाल स्थित अपने गांव बौहर के लिए गाड़ी में निकले थे। चौपाल से तीन किलोमीटर पहले ही नर्सरी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Army Jawan killed in road accident in Chaupal Rohru Shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिला के चौपाल में बीती शाम सड़क हादसे में सैनिक की मौत हो गई। कार हादसे में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दिनेश (34 साल) गांव गुमा नेरवा के तौर पर हुई। दिनेश के भतीजे आदित्य (14 साल) पुत्र बंसी लाल का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। दिनेश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिनेश और उसका भतीजा रविवार सुबह शिमला से चौपाल स्थित अपने गांव बौहर तहसील नेरवा के लिए गाड़ी में निकले थे। चौपाल से तीन किलोमीटर पहले ही नर्सरी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को सड़क पर लाया गया और उपचार के लिए चौपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। लेकिन दिनेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दिनेश के परिवार के लिए दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। दिनेश छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसकी सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिनेश के दो छोटे बेटे हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को फौरी राहत प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed