फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army bharti in palampur: 219 candidates pass ground test

सेना भर्ती: 219 युवा ही पार कर पाए मैदान की बाधा

Sun, 14 Feb 2021 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Feb 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Army bharti in palampur: 219 candidates pass ground test
पालमपुर कृषि विवि में सेना की भर्ती में दौड़ लगाते हुए युवा। - फोटो : अमर उजाला

कृषि विवि पालमपुर में रविवार को जिला कांगड़ा की धीरा, नगरोटा बगवां और  जिला चंबा की होली और चुराह तहसील के युवाओं के लिए भर्ती हुई। इसके लिए 2579 युवाओं का पंजीकरण हुआ था। 2099 युवाओं ने भाग लिया। इनमें 219 युवा ही मैदान की बाधा पार कर पाए। 1880 युवाओं की मैदान में ही सांसें फूल गईं। चयनित युवाओं के अब मेडिकल और अन्य टेस्ट होंगे।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मैदान के गेट खोलकर युवाओं को प्रवेश दिया गया। एडमिट कार्ड की जांच की गई। इसके बाद 219 युवा ही मैदान की बाधा पार कर पाए। कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट न होने के कारण कई युवाओं को मैदान में प्रवेश नहीं दिया गया। मैदान में सेना के जवान भी कोरोना किट में दिखे।

विज्ञापन

Army bharti in palampur: 219 candidates pass ground test

युवाओं में यशपाल, राहुल और अनुराग ने कहा कि उनके पास कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। इस कारण मैदान में प्रवेश नहीं मिला। उधर, भर्ती निदेशक कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि रविवार को हुई भर्ती प्रक्रिया में 219 युवा चयनित किए गए हैं। कोरोना नियमों का पालन किया गया। सोमवार को जिला कांगड़ा की धर्मशाला और इंदौरा तहसील तथा जिला चंबा की भेलाई तहसील की भर्ती होगी।

कोरोना नियमों की उड़ीं धज्जियां 
पालमपुर में सेना भर्ती के लिए आए अधिकतर युवाओं ने मास्क नहीं पहने थे। मैदान के बाहर न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। जिला चंबा से सेना भर्ती में कई युवा स्पेशल बसें और ऑटो कर आए थे। युवाओं ने खाने-पीने का सामान साथ ही रखा था। वे रात को बसों में सोए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed