{"_id":"65dcdd2dd60cf9fcb40d6903","slug":"armed-qrt-deployed-at-mla-sudhir-sharma-residence-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विधायक सुधीर के आवास पर हथियारों से लैस क्यूआरटी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विधायक सुधीर के आवास पर हथियारों से लैस क्यूआरटी तैनात
Tue, 27 Feb 2024 12:20 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:20 AM IST
सार
एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सुधीर शर्मा ने जान के खतरे को लेकर बात की थी।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके आवास के बाहर हथियारों से लैस क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सुधीर शर्मा ने जान के खतरे को लेकर बात की थी। उनके निजी स्टाफ के मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज भी मिले हैं। पुलिस कॉल की जांच कर रही है और सुरक्षा के लिए उनके आवास के आसपास हथियारों से लैस क्यूआरटी तैनात कर दी गई है। साथ ही धर्मशाला पुलिस थाना प्रभारी को रात के समय विधायक के निवास के आसपास लगातार गश्त करने के आदेश दिए हैं। साइबर सेल के जरिये विधायक को जान से मारने की धमकी वाली कॉल को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वाभिमान से समझौता यानी पहचान का अंत : सुधीर
धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से चर्चा में हैं। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आत्ममानस्य सम्मति: स्वभावस्यन्ता:। इससे अभिप्राय है, स्वाभिमान से समझौता यानी पहचान का अंत। सुधीर की इस पोस्ट की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है। वह इससे पूर्व भी सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दरअसल मंत्रिमंडल के गठन और दूसरी बार मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भी उन्हें सरकार में जगह नहीं मिल पाई है। गत दिवस उन्होंने कहा था कि जब भूख लगी हो तभी रोटी खाई जाती है। लेकिन जब पेट भरा हो, तब खाना नहीं खाया जाता। 14 माह विधायक के तौर पर कार्य से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि न मैंने मंत्री पद मांगा, न दौड़ में हूं ना बनना चाहता हूं। अभी पांच वर्ष का लंबा समय है, इसलिए किसी और व्यक्ति को मंत्री बना सकते हैं। सुधीर ने कहा कि अभिव्यक्ति के तौर पर एक भाव व विचार साझा किया है।
विज्ञापन