फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arjuna Awardee Shiva Keshavan becomes member of Indian Olympic Association Athletes Commission

Manali: भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य बने अर्जुन अवार्डी शिवा केशवन

Thu, 17 Nov 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 10:55 PM IST
सार

पहले ल्यूज खिलाड़ी रहे अर्जुन अवार्डी शिवा केशवन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य बने हैं। दस सदस्यों की टीम में उन्हें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Arjuna Awardee Shiva Keshavan becomes member of Indian Olympic Association Athletes Commission
एथलीट आयोग के सदस्य बने अर्जुन अवार्डी शिवा केशवन - फोटो : संवाद

विस्तार

शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के पहले ल्यूज खिलाड़ी रहे अर्जुन अवार्डी शिवा केशवन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह भारतीय ओलंपिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य बने हैं। दस सदस्यों की टीम में उन्हें शामिल किया गया है। मनाली के वशिष्ठ निवासी शिवा की नियुक्ति से मनाली में खुशी का माहौल है। शिवा छह बार ओलंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के पहले ल्यूज खिलाड़ी रहे हैं। शिवा की नियुक्ति से शीतकालीन खेलों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शिवा ने संपर्क करने पर बताया कि वह देश में सभी शीतकालीन खेलों से जुड़े मुद्दों को उच्च स्तर तक उठाने का भरसक प्रयास करेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय में खिलाड़ियों की आवाज बनने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि शिवा ने पहली बार नगानों में 1998 में शीतकालीन ओलंपिक  में भाग लिया था। 2002 में साल्ट लेक सिटी, 2010 में वैंकूवर, 2014 में सोची तथा 2018 में पियांग चांग में भाग लिया। 2018 शीतकालीन ओलंपिक उनके जीवन का अंतिम ओलंपिक रहा। शिवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 10 पदक जीते हैं तथा कई विश्व व एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूप चंद नेगी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर सहित शरद खेलों से जुड़े सभी खिलाड़ियों व मनाली वासियों ने शिवा को बधाई दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी बजौरा की तीन खिलाड़ी
उधर, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा की तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में दमखम दिखाएंगी। राष्ट्रीय स्तर के लिए स्कूल की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इससे पहले यह खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। उसी प्रदर्शन के आधार इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।  19 से 23 अक्तूबर तक जिला बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक जीते। जिला व राज्य स्तर पर  कीर्ति ठाकुर, पल्लवी और मुस्कान का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने कहा कि विद्यालय की तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। खिलाड़ी कीर्ति ठाकुर 60, पल्लवी 66 और मुस्कान 69 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगी। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान परस राम, डीपीई किशन लाल, कोच धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed