पहले झाड़ा पुलिसिया रौब, फिर माफी मांगकर छुड़ाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मी में हाथापाई हो गई। कुछ श्रद्धालु बैक डोर एंट्री से होकर लाइन में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस पर विवाद हो गया। घटना में जहां महिला श्रद्धालु ने सिक्योरिटी गार्ड से कथित तौर पर धक्कामुक्की कर डाली। वहीं, इसके बाद बाजार में भी खूब हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शी महेश, राकेश, पवन, सुनील, पंकज के अनुसार श्रद्धालु पंजाब के होशियारपुर के बताए गए हैं। वह दर्शन वाली लाइन में बैक डोर एंट्री के माध्यम से घुसने लगे तो ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को ऐसा करने से रोका। इस पर उक्त महिला खुद को पुलिस अधिकारी की पत्नी बताकर धमकी देने लगी और उसे धक्का दे दिया।
पुलिस में शिकायत करने लगे तो माफी मांगकर छुड़ाई जान
इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हुई। इतने में अन्य सिक्योरिटी गार्ड भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने भी श्रद्धालुओं की धुनाई कर डाली। महिला के साथ आया पति खुद को पंजाब का एसएचओ बताकर रौब झाड़ने लगा। दोनों पक्षों में हुई हाथापाई की बात को लेकर जब उक्त मामले को लेकर पुलिस में जाने की बात हुई तो श्रद्धालुओं ने माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई।
इसके चलते मामला दर्ज नहीं हुआ। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि ऐसी घटना हुई थी। इसे लेकर श्रद्धालुओं की ओर से बाद में माफी मांग ली गई। उन्होंने श्रद्धालुओं के गलत व्यवहार की निंदा की। कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं।