फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   april: hp govt will provide 25 thousand jobs in the new financial year, applications will be made from today t

Himachal: नए वित्त वर्ष में 25 हजार नौकरियां देगी सरकार, बीपीएल में शामिल होने के लिए आज से होंगे आवेदन

Tue, 01 Apr 2025 10:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में 17 मार्च को पेश किए गए बजट में एक साल में 25 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
april: hp govt will provide 25 thousand jobs in the new financial year, applications will be made from today t
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया वित्तीय वर्ष आज से शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सरकारी क्षेत्र में हजारों युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में 17 मार्च को पेश किए गए बजट में एक साल में 25 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का एलान किया है। अब जल्द ही इन नए पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1,142 पद भरे जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में 1,000 पद, पुलिस कांस्टेबलों के 1,226 पदों सहित विभिन्न विभागों में नई भर्तियां होंगी। 

विज्ञापन

बीपीएल में शामिल होने के लिए आज से आवेदन
हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से बीपीएल में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी। 30 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई है। 15 अक्तूबर तक प्रक्रिया पूरी होगी। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी आवेदनों का सत्यापन करेगी। बीपीएल के चयन में ग्राम पंचायत प्रधानों की नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सब्सिडी को लेकर आज फैसला ले सकती है सरकार
प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली सब्सिडी पर सरकार मंगलवार को फैसला ले सकती है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग की ओर से बिना सब्सिडी वाली बिजली दरें जारी कर दी गई हैं। आयोग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 12 से 20 पैसे तक कमी की है। अब सरकार की ओर से इन दरों को सब्सिडी देकर और कम किया जाएगा। बिजली बोर्ड को कितनी सब्सिडी दी जाए, इसको लेकर सरकार प्रस्ताव बनाने में जुटी हुई है। सब्सिडी जारी होने के बाद साल 2025-26 के लिए नई बिजली दरें जारी होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed