फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aprajita,aparajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles

चुनौतियों से डरें नहीं, आत्मविश्वास के साथ करें सामना : अमर

Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
aprajita,aparajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित कालेज स्टाफ व छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। महिलाएं जीवन की चुनौतियों से डरें नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ इनका डटकर सामना करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर किए जाने वाले प्रयास से सदैव सफलता मिलती है। यह बात शनिवार को राजकीय महाविद्यालय भोरंज के सभागार में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में तहसीलदार भोरंज अमर सिंह ने कही। उन्होंने तहसील और एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि महिला हिंसा और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। किसी भी तरह का शोषण सहन न करें। समाज में फैली कुरीतियों का विरोध करें, ताकि समाज का उत्थान हो सके। महिलाएं एक मां के रूप में, पत्नी, बेटी और बहन के रूप में समाज में कई तरह की जिम्मेवारियों का निर्वहन करती हैं। रानी लक्ष्मीबाई और अंतरिक्ष यात्री एवं वैज्ञानिक कल्पना चावला के जीवन से प्रेरणा लेकर कालेज में पढ़ने वाली बेटियां अपना मुकाम हासिल करें। आर्थिक रूप से संपन्न महिला किसी भी अत्याचार का डटकर सामना कर सकती है। साथ ही परिवार में भी कोई समस्या नहीं आती। इसलिए लड़कियां मेहनत करें और अपने पांव पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हुए कॅरिअर के टिप्स प्रदान किए। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ज्योति, शिवानी, स्नेहा ने सुंदर कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

इनसेट-
कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. अंजू सहगल ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हैं। अगर लड़कियों के भीतर जरा भी असुरक्षा का भाव है तो वह उसे उखाड़ फेंकें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तनावमुक्त होकर मेहनत करें। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा भटक रहा है और अपने कॅरिअर के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियों को सामने रखकर आगे बढ़ने का प्रयास करें, तभी मंजिल मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को जीवन में मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए : कौंडल
प्रोफेसर डॉ. सरोज कौंडल ने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्राओं को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। छात्राओं को अपने जीवन में मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।

छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत पेश आए तो करें संपर्क : वैशाली
प्रोफेसर डॉ. वैशाली ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं को अगर किसी तरह की दिक्कत पेश आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। अत्याचार और शोषण की कालेज स्टाफ के अलावा पुलिस में भी शिकायत कर सकती हैं। जुर्म को छुपाने से भविष्य में दिक्कतें बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed