फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Approval granted for disaster management office and parking in the city; staff to receive arrears.

Shimla News: शहर में आपदा प्रबंधन कार्यालय व पार्किंग बनाने को मंजूरी, कर्मियों को मिलेगा एरियर

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Approval granted for disaster management office and parking in the city; staff to receive arrears.
नगर निगम की वित्त संविदा समिति की महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए अहम फैसले
विज्ञापन

मल्याणा में बनेगी पार्किंग, मशोबरा में शौचालय
कमला नेहरू अस्पताल के पास बनेगा गेस्ट हाउस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में जल्द राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय, नई पार्किंग और गेस्ट हाउस की लोगों को सुविधा मिलेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को टाउनहॉल में हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एमसी कर्मियों को संशोधित वेतनमान का एरियर भी दिया जाएगा।


शहर के मल्याणा में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के भवन का निर्माण होगा। सरकार इसका निर्माण करवा रही है। नगर निगम से इसके निर्माण के लिए जमीन की एनओसी मांगी थी। समिति ने फैसला लिया कि प्राधिकरण को इस शर्त पर एनओसी दी जाएगी कि इस भवन की एक मंजिल में नगर निगम के अर्बन डिजास्टर मैनेजमेंट सैल का दफ्तर बनेगा। मल्याणा वार्ड के फ्लावरडेल में 19.49 लाख रुपये से नई स्टील पार्किंग का निर्माण होगा। कमला नेहरू अस्पताल के पास संस्थाओं की मदद से गेस्ट हाउस-सराय का निर्माण किया जाएगा। कोर एरिया में बनने वाले इस भवन के नक्शे को अब यदि मंजूरी मिलती है तो इसमें एक मंजिल नगर निगम को देनी होगी। एक मंजिल में सराय बनेगी।
विज्ञापन

मशोबरा वार्ड में चौक के पास 17.24 लाख रुपये से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा। किराया न देने पर कृष्णानगर में एक स्टॉल का आवंटन रद्द किया जाएगा। ढली पार्किंग के ग्राउंड फ्लोर में लीज पर राजकीय केंद्र पाठशाला ढली के संचालन को भी मंजूरी दी गई। बैठक में उप महापौर उमा कौशल, पार्षद सिमी नंदा, अंकुश वर्मा, रचना भारद्वाज, कुसुम ठाकुर और निगम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एरियर पर खर्च होंगे 2 करोड़, अधिकारियों को मिलेंगी गाड़ियां
नगर निगम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर जारी करेगा। पहले चरण में डी श्रेणी के कर्मचारियों को एकमुश्त एरियर जारी किया जाएगा। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाकी कर्मचारियों को बजट उपलब्ध होने पर एरियर जारी होगा। कर्मचारियों ने इसके लिए मेयर का आभार भी जताया। समिति ने विधि अधिकारी, निगम स्वास्थ्य अधिकारी, प्रोजेक्ट निदेशक, निगम वास्तुकार के लिए नई ऑल्टो कार खरीदने को मंजूरी दी है। करीब 18 लाख से इनकी खरीद होगी। इन अधिकारियों की गाड़ियां 15 साल पुरानी हो चुकी है। शहर में नगर निगम अब साल 2001 के पुराने रोस्टर के अनुसार ही दुकानों का आवंटन करेगा। निगम ने दुकानों के आवंटन के लिए हाल ही में नया रोस्टर बनाया था लेकिन इसे लागू नहीं किया जाएगा। निगम प्रशासन के अनुसार नया रोस्टर बनाने की शक्तियां विधानसभा के पास है। निगम ने जो रोस्टर बनाया था, उसमें महिलाओं समेत कुछेक श्रेणियों का कोटा बढ़ा दिया था। शहर में तैयार 30 से ज्यादा दुकानों की निगम इस रोस्टर से जल्द नीलामी करेगा।




लावारिस कुत्तों की होगी नसबंदी
शहरवासियों को लावारिस कुत्तों के आतंक से राहत मिलेगी। नगर निगम तीन अक्तूबर से लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा 17.21 लाख रुपये से टुटीकंडी में डॉग हट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article