फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Approval for expansion of 22 industries in Himachal, 921 people will get employment

Himachal: हिमाचल में 22 उद्योगों के विस्तार को मंजूरी, 921 को मिलेगा रोजगार; बैठक में दी हरीझंडी

Thu, 05 Dec 2024 10:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 10:17 AM IST
सार

प्रदेश में औद्योगिक विकास योजना में राज्य स्तरीय समिति ने उद्योग, प्लांट और मशीनरियां लगाने के 22 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। 

विज्ञापन
Approval for expansion of 22 industries in Himachal, 921 people will get employment
उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास योजना में राज्य स्तरीय समिति ने उद्योग, प्लांट और मशीनरियां लगाने के 22 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें प्लांट और मशीनरी में 132.12 करोड़ रुपये का निवेश और 921 लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक विकास योजना के तहत बुधवार को प्रधान सचिव (उद्योग) आरडी नजीम की अध्यक्षता में बैठक में बताया गया कि यह योजना उन इकाइयों के लिए लागू है जो 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2022 तक स्थापित या पर्याप्त विस्तार कर चुकी हैं। आरडी नजीम ने बताया कि इन मामलों में कुल सब्सिडी राशि 21.40 करोड़ रुपये अनुमानित है।

विज्ञापन


इन मामलों को जल्द से जल्द धनराशि प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत औद्योगिक इकाइयों को पांच करोड़ रुपये की ऊपरी सीमा के साथ संयंत्र और मशीनरी में निवेश के लिए 30 फीसदी की दर पर केंद्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। बैठक में निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस, एचपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक, पर्यटन, वित्त और उद्योग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed