{"_id":"68a5b8cbd400b35ec20a9b8a","slug":"appointments-of-officers-in-bjp-s-state-executive-eight-vice-presidents-three-made-general-secretaries-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP BJP: भाजपा की राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति, आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP BJP: भाजपा की राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति, आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री बनाए
Wed, 20 Aug 2025 05:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:32 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों व सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई टीम में 35 पदाधिकारी बनाए गए हैं। टीम में तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष और आठ सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा विभिन्न मोर्चो में भी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य को महामंत्री बनाया गया है। बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और बलबीर वर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुमित शर्मा, डॉ. संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, कुसुम सदरेट, तिलकराज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा को सचिव का कार्यभार मिला।
विज्ञापन
कर्ण नंदा को मीडिया संयोजक, रणधीर शर्मा को मीडिया विभाग प्रभारी और राकेश जम्वाल को मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद और कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, सोशल मीडिया विभाग में संयोजक सुशील राठौर और सह संयोजक कमल ठाकुर को बनाया गया है। आईटी विभाग में संयोजक अनिल डडवाल और सह संयोजक प्रवीण ठाकुर होंगे। डॉ. राजीव बिंदल ने सनी शुक्ला को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. डेजी ठाकुर को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, संजीव देष्टा को किसान मोर्चा, मनीष चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा, रामलोक धनोटिया को ओबीसी, सुनील नेगी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और सरदार गुरमीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती का उनकी नियुक्ति के लिए आभार जताया है।
कांग्रेस से शामिल हुए नेताओं को पहली सूची में नहीं मिला स्थान
बीते साल विधानसभा के बजट सत्र के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए किसी भी नेता को भाजपा पदाधिकारियों की पहली सूची में स्थान नहीं मिला है। सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा, राजेंद्र राणा बीते साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बुधवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों में इन नेताओं के नाम शामिल नहीं होने से इनके समर्थकों को झटका लगा है। सूत्र बताते हैं कि यह मामला अब भाजपा हाईकमान के पास उठाने की तैयारी भी है।

राजीव बिंदल की नई टीम के क्षेत्रीय संतुलन पर भी उठे सवाल
भाजपा प्रदेश डॉ. राजीव बिंदल की नई टीम के क्षेत्रीय संतुलन पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रदेश की सियासत की एक धुरी है। इस संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने किसी को भी महामंत्री जैसा बड़ा पद नहीं दिया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को में डॉ. सिकंदर कुमार और संजीव कटवाल के ताैर पर दो महामंत्री मिले हैं। मंडी से पायल वैद्य महामंत्री बनाई गई हैं। शिमला संसदीय सीट से स्वयं प्रदेश अध्यक्ष हैं। जनजातीय क्षेत्र से भी सिर्फ एक पदाधिकारी को बतौर सचिव शामिल किया गया है।