फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Committee: Appointment of 67 office bearers including three new senior vice presidents

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस कमेटी में तीन नए वरिष्ठ उपाध्यक्षों समेत 67 पदाधिकारियों की नियुक्ति

Wed, 25 May 2022 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 May 2022 05:03 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ताओं व प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।

विज्ञापन
Himachal Congress Committee: Appointment of 67 office bearers including three new senior vice presidents
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 पार्टी हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए 67 और पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र को अधिमान देते हुए 13 महासचिव, 41 सचिव, दो वरिष्ठ प्रवक्ता, एक प्रवक्ता और एक कार्यकारी समिति सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ताओं व प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है। पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव के अलावा आदर्श सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजी लाल व मोहिंदर चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है।

विज्ञापन


ये बने महासचिव व सचिव
महासचिव पद पर बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बावा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनाईक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी व धर्मपाल सिंह पठानिया को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर आनंद पंवर, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रूपेश कंवल, सुरेश नागटा, तरूण पाठक, दिलदार अली भट्ट, मलेंद्र राजन, अवनीत लांबा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय कुमार, सुरेंद्र रेटका, विकास कपूर, किशोरी वालिया, मुनीष शर्मा, रमेश कांटा, विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोद जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, ऊषा मेहता, रिपना कलसाईक, देशराज मुदगिल, संजीव सैणी, शीश राम आजाद, मुनीष ठाकुर, विवेक चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा,  अनिल शर्मा, पवन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, रोहित शर्मा, अक्ष सैणी, भारत भूषण, राज कुमार ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गीतांजलि भागड़ा व संदीप कुमार को नियुक्त किया है। हरि सिंह पंचाईक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन


ये बने वरिष्ठ प्रवक्ता व प्रवक्ता
रमेश चौहान व मनमोहन कटोच वरिष्ठ प्रवक्ता, जबकि देवेंद्र बुशहरी को  प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed