फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   appointment letters to 565 conductors in HRTC soon

नियुक्ति की मिली अनुशंसा: परिवहन निगम को इसी हफ्ते मिलेंगे 565 परिचालक

Sun, 14 Nov 2021 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Nov 2021 08:42 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 30 सितंबर को पोस्ट कोड 762 के तहत बस परिचालक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किया था। मेरिट के आधार पर 565 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
appointment letters to 565 conductors in HRTC soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम में परिचालकों की कमी जल्द पूरी होगी। निगम को इसी सप्ताह 565 नए परिचालक मिल जाएंगे। एचआरटीसी प्रबंधन को कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से नए कंडक्टरों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा मिल गई है। किस डिपो में कितने परिचालक भेजे जाने हैं। सोमवार और मंगलवार को इसका प्लान तैयार होना है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 30 सितंबर को पोस्ट कोड 762 के तहत बस परिचालक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किया था। मेरिट के आधार पर 565 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। स्वतंत्रता सेनानी, ओबीसी का एक और एससी आरक्षित श्रेणी के 2 पद समेत कुल तीन पद खाली रह गए थे।
विज्ञापन


आयोग ने एचआरटीसी बस कंडक्टरों के 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। उधर, परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिचालकों के रिक्त पदों को भरे जाने से राहत मिलेगी। अभी परिचालकों को ओवरटाइम सेवाएं देनी पड़ती थीं। 12 घंटे भी परिचालकों ने काम किया है। अब परिचालक छुट्टी पर भी जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed