फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   apply online for sainik school admission 2020-21 national testing agency will conduct exam

सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए 20 अक्तूबर से करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 15 Oct 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
apply online for sainik school admission 2020-21 national testing agency will conduct exam
फाइल फोटो

सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) लेगी। रक्षा मंत्रालय ने पहली बार परीक्षा की जिम्मेवारी एनटीए को दी है। इससे पहले देश के सैनिक स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले को रक्षा मंत्रालय सैनिक स्कूल सोसायटी के माध्यम से प्रवेश परीक्षा लेता रहा है। इस बड़े बदलाव के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


20 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एजेंसी 10 जनवरी 2021 को देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा लेगी। परीक्षा का माध्यम पेन, पेपर, ओएमआर शीट आधारित होगा। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। सैनिक स्कूल सुजानपुर में छात्राओं के लिए भी 10 सीटें आरक्षित हैं। सैनिक स्कूल सुजानपुर में पहली बार छात्राएं भी छात्रों के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन


कक्षा छठी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2021 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौवीं में दाखिले को उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2021 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रवेश के समय मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 400, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 550 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और पेटीएम से भी किया जा सकता है। सैनिक स्कूल सुजानपुर में छठी कक्षा के लिए 80, और नौवीं कक्षा के लिए 10 सीटें निर्धारित हैं। छठी में अधिक सीटें निर्धारित करने के पीछे रक्षा मंत्रालय का तर्क है कि इस कक्षा से विद्यार्थियों का आधार मजबूत होता है। वर्तमान में सुजानपुर में 520 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed