फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apply for Vice of Hills Tribal festival winners to get 25 thousand rupees cash award

वाइस ऑफ हिल्स के लिए करें आवेदन, विजेता को मिलेंगे 25 हजार रुपये

Sun, 28 Jul 2019 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Apply for Vice of Hills Tribal festival winners to get 25 thousand rupees cash award
सांकेतिक तस्वीर

जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान वायस ऑफ हिल्स एवं क्वीन ऑफ हिल्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी सादे पेपर पर जिसमें नाम, पता, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड व मोबाइल नंबर सहित चेयरमैन कल्चरल कमेटी जनजातीय उत्सव एवं प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग के कार्यालय में 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जनजातीय उत्सव कल्चर कमेटी की अध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट अधिकारी स्मृतिका नेगी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 25000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 15000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 10000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। क्वीन ऑफ हिल्स प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मिसेज एशिया इंटरनेशनल फोटोजेनिक कल्पना ठाकुर निभाएंगी। जनजातीय उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed