{"_id":"5da863428ebc3e014c4b717c","slug":"apply-for-job-of-anganwadi-karyakarta-and-anganwadi-sahayika-in-mashobra-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए इस दिन होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए इस दिन होगा साक्षात्कार
Thu, 17 Oct 2019 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशोबरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मशोबरा स्थित टुटू में होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा कुंदनलाल ने बताया कि सभी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेज दिए हैं।
विज्ञापन
साक्षात्कार के साथ वॉक इन इंटरव्यू भी होगा। इसके अलावा जिन इच्छुक आवेदकों ने अभी आवेदन नहीं किए हैं तो वह भी संपूर्ण औपचारिकताओं और मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
कुंदन लाल ने बताया कि पंचायत कुफरी के आंगनबाड़ी केंद्र डाक बंगला में कार्यकर्ता, पंचायत ढली के आंगनबाड़ी केंद्र धनैन और सरुइला बरुइला, पंचायत शकराह के आंगनबाड़ी केंद्र सरमाना, पंचायत आनंदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र बिहार नेहरा, पंचायत रझाना के आंगनबाड़ी केंद्र पट्टी रिहाना, पंचायत घेच कोहबाग के आंगनबाड़ी केंद्र गवाही कलां और पंचायत जनेड़घाट के आंगनबाड़ी केंद्र कुमहाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन