{"_id":"6107f517d779bb02e56e3c43","slug":"apply-for-army-open-recruitment-youth-of-three-districts-will-get-a-chance-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सेना की खुली भर्ती के लिए करें आवेदन, तीन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सेना की खुली भर्ती के लिए करें आवेदन, तीन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
Mon, 02 Aug 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:07 PM IST
सार
भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सिपाही फार्मा पद के लिए चयन किया जाएगा। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि इस बार सैनिक ट्रेड मैन पद की भर्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन
सेना भर्ती( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2021-2022 के लिए सेना की खुली भर्ती होगी। इसका आयोजन छह नवंबर से 16 नवंबर 2021 को मंडी, कुल्लू या लाहौल-स्पीति मैदान में किया जाएगा। इस भर्ती में जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सिपाही फार्मा पद के लिए चयन किया जाएगा। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि इस बार सैनिक ट्रेड मैन पद की भर्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के सैनिक ट्रेडमैन पद के उम्मीदवार की भर्ती एआरओ शिमला की ओर से रामपुर, जुनगा, सोलन या पांवटा साहिब में आयोजित की जाएगी। जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि भर्ती में भाग लेने के लिए वे अपना पंजीकरण सेना की वेबसाइट पर 28 अगस्त 2021 तक करें।
विज्ञापन
केवल ऑनलाइन पंजीकृत उम्मीदवार को ही भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड दिया जाएगा। अभी तक लाहौल-स्पीति जिले के केवल 35 उम्मीदवारों ने ही पंजीकरण किया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। दलाल केवल गुमराह कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और पारदर्शी है। जाली प्रमाणपत्र लेकर आने वाल उम्मीदवारों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों का शारीरिक शक्तिवर्धक दवाओं संबंधी सेवन का दौड़ के बाद परीक्षण भी किया जाएगा।
पकड़े जाने पर ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की जाएगी। अगर कोई भी भर्ती करवाने के लिए रिश्वत मांगता है, तो उसकी सूचना तुरंत भर्ती कार्यालय, मंडी के भर्ती निदेशक अथवा पुलिस को दें।