फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Applications invited for the Two and a Half Letter Competition

Shimla News: ढाई आखर प्रतियोगिता के लिए मांगे आवेदन

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for the Two and a Half Letter Competition
शिमला। भारतीय डाक विभाग ने ढाई आखर राष्ट्रीय स्तर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27 शुरू कर दी है। प्रतियोगिता के विजेताओं को 25 हजार से 50 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

संचार मंत्रालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय एक चिट्ठी धरती मां के नाम, प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा रखा है। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी। पहला वर्ग 18 वर्ष तक और दूसरा 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए है। दोनों वर्गों में दो श्रेणियां होंगी। अंतरदेशीय पत्र श्रेणी में अधिकतम 500 शब्दों और लिफाफा श्रेणी में अधिकतम 1,000 शब्दों में पत्र लिखना होगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सर्किल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये रखा है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपना पत्र चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला-171009 के पते पर भेजना होगा। पत्र भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए शिमला जीपीओ की फिलेटली ब्रांच के मोबाइल नंबर 7018312726 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article