फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Applications invited for one post of Project Associate

Shimla News: प्रोजेक्ट एसोसिएट के एक पद के लिए मांगे आवेदन

Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for one post of Project Associate
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन एएनआरएफ के तहत स्वीकृत शोध परियोजना के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार एएनआरएफ–पीएआईआर ड्रीम्स कार्यक्रम के तहत जेआरएफ अथवा प्रोजेक्ट एसोसिएट के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

यह परियोजना केंद्र सरकार से वित्त पोषित है और इसकी अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और जैव प्रौद्योगिकी विभागों के समन्वय से संचालित शोध में कार्य करना होगा। अधिसूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवार को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के मानकों के अनुरूप मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ नियमानुसार एचआरए की सुविधा भी उपलब्ध होगी। आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी शाम 5 बजे निर्धारित की है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में पात्र अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। विवि प्रशासन के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article