फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Application deadline extended to the 31st.

Shimla News: आवेदन की अंतिम तिथि 31 तक बढ़ाई

Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Application deadline extended to the 31st.
शिमला। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह और मध्यस्थता से निपटाने के इच्छुक पक्षकारों के लिए राहत भरी खबर है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश वर्मा ने बताया कि इन मामलों के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि आम लोगों तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय परिसर में समाधान समारोह 2026 शुरू किया गया है। इच्छुक पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सरल गूगल फॉर्म भरकर अपने मामले को स विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2832808 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article