फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple season in himachal: red delicious apple price four thousand per box in solan mandi himachal pradesh

सोलन मंडी में 4000 रुपये पेटी बिका उम्दा गुणवत्ता वाला सेब

Mon, 02 Aug 2021 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Aug 2021 02:07 PM IST
सार

सोलन मंडी की पीएफसी फर्म में जमजम फ्रूट कंपनी महाराष्ट्र के कारोबारी अनीस भाई ने विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश के खरीददार के लिए यह सेब खरीदा। अनीस ने बताया कि मुंबई में इन दिनों मार्केट 2500 तक चल रही है।

विज्ञापन
apple season in himachal: red delicious apple price four thousand per box in solan mandi himachal pradesh
रोहड़ू के बागवान डिंपल पांजटा सेब की पैकिंग करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले के रोहड़ू के स्वीट ऑर्चर्ड बराल का सेब रविवार को सोलन मंडी में 4000 रुपये पेटी के रेट पर बिका। 128 पेटियों का लॉट फुल कलर और उम्दा साइज के चलते मंडी में हाथोंहाथ बिका। सेब की खासियत यह थी कि रेड डिलिशियस की सभी वैरायटियों को मिक्स कर पेटियां तैयार की गई थीं। सोलन मंडी में पीएफसी फर्म पर इस सेब के लिए 2500 से बोलियां शुरू हुईं और अंत में 4000 रुपये प्रति पेटी के दाम पर सेब बिका।

विज्ञापन


हिमालयन सोसायटी फॉर हार्टिकल्चर एंड एग्रीकल्चर डेवलपमेंट हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डिंपल पांजटा ने बताया कि उनके बगीचे में रेड डिलिशियस की स्कॉरलेट, किंग रॉट, जैरोमाइन, रेड ब्लॉक्स, सुपर चीफ, रेड कैन, रेड चीफ सहित 15 से 20 वैरायटियां हैं। वैरायटियों की अंधी दौड़ में बागवान नुकसान उठा रहे हैं। हर साल बाजार में नई वैरायटी आती है और बागवान अपने बगीचे में उसका प्रयोग करते हैं, जबकि बाजार में खरीदार सेब को उसका रंग लाल, पीला और हरा देख कर खरीदते हैं। हालांकि, ऊंचाई के आधार पर निचले, मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए वैरायटी का चुनाव किया जा सकता है। इसलिए वह सेब बेचने से पहले सभी वैरायटियों को मिक्स कर पेटियां भरते हैं।
विज्ञापन


विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश जाएगा प्रीमियम क्वालिटी का सेब
सोलन मंडी की पीएफसी फर्म में जमजम फ्रूट कंपनी महाराष्ट्र के कारोबारी अनीस भाई ने विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश के खरीददार के लिए यह सेब खरीदा। अनीस ने बताया कि मुंबई में इन दिनों मार्केट 2500 तक चल रही है। विजयवाड़ा के खरीदार के लिए ऑन डिमांड यह माल खरीदा है। सेब की क्वालिटी बहुत बढ़िया थी। रंग और आकार में माल नंबर वन था। 28 से 30 किलो की पेटी में पैक सेब की ग्रेडिंग-पैकिंग शानदार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पराला में 3800 ढली में 2800 रुपये बिका स्पर वैरायटी का सेब
रविवार को ठियोग की पराला फल मंडी में स्पर वैरायटी का सेब 1600 से 3800, जबकि ठियोग की पराला मंडी में 1700 से 2800 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। टाइडमैन सेब को ढली मंडी में 400 से 1200 और पराला में 300 से 1100 रुपये रेट मिले। रॉयल सेब ढली मंडी में  600 से 2650, जबकि पराला मंडी में 500 से 2700 रुपये पेटी बिका। गाला वैरायटी के सेब को ढली मंडी में 800 से 1800, जबकि पराला मंडी में 800 से 3500 रुपये रेट मिले। रेड गोल्ड सेब ढली मंडी में 400 से 1400 और पराला में 300 से 1650, जबकि गोल्डन वैरायटी का सेब ढली मंडी में 500 से 1200 और पराला मंडी में 500 से 800 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed