फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple Growers met the Commerce Minister demanding a complete ban on apple imports from Turkey

Turkey Apple: तुर्किये से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर वाणिज्य मंत्री से मिले बागवान

Fri, 16 May 2025 03:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 May 2025 03:27 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए यह बताया कि इस सस्ते और सब्सिडी वाले आयात के कारण देश के बागवानों को भारी घाटा हो रहा है और लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा।

विज्ञापन
apple Growers  met the Commerce Minister demanding a complete ban on apple imports from Turkey
सेब उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालयन एप्पल ग्रोवर्स सोसायटी के बैनर तले सेब उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से उनके कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने तुर्किये से तेजी से बढ़ते सेब आयात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और इस पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए यह बताया कि इस सस्ते और सब्सिडी वाले आयात के कारण देश के बागवानों को भारी घाटा हो रहा है और लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उजागर किया कि तुर्किये एक ऐसा देश है जो भारत में आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान को सैन्य सहायता और रक्षा उपकरण प्रदान करता है।

विज्ञापन


ऐसे देश से आयात न केवल देश की आर्थिकी के लिए नुकसानदायक है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत चिंताजनक है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि सेब केवल एक फसल नहीं, बल्कि पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था और लाखों किसानों की आजीविका का आधार है। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाही का आश्वासन दिया। सोसायटी के अध्यक्ष राजेश धानटा ने कहा कि यह विषय केवल आर्थिक नहीं, बल्कि देश के किसानों की गरिमा, पहाड़ी राज्यों की आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भर भारत के स्वाभिमान से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पांच मांगें रखीं 
1. तुर्की से सेब के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
2. अन्य देशों से सेब आयात पर न्यूनतम आयात मूल्य की सीमा को बढ़ाया जाए।
3. आयातित सेबों पर गुणवत्ता और पादप स्वच्छता मानकों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसी प्रकार के रोग एवं विषाणु सेब के माध्यम से हमारे देश में प्रवेश ना कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed